22 साल में राहुल गांधी की 54 विदेश यात्राओं पर 60 करोड़ खर्च, किसने की फंडिंग?

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पाण्डेय ने हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा विदेशी-मुद्रा की बचत के लिए की गई सात अपील की आलोचना करने वाली कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाते हुए उसकी फंडिंग का खुलासा करने की मांग की है।

22 साल में राहुल गांधी की 54 विदेश यात्राओं पर 60 करोड़ खर्च, किसने की फंडिंग?
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री  मंगल पाण्डेय ने हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा विदेशी-मुद्रा की बचत के लिए की गई सात अपील की आलोचना करने वाली कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाते हुए उसकी फंडिंग का खुलासा करने की मांग की है।

श्री पाण्डेय ने कहा है कि राहुल गांधी लगभग 22 वर्षों से निर्वाचित जनप्रतिनिधि है। इन 22 वर्षों में  उनकी घोषित और पब्लिक डोमेन में आई सूचना के अनुसार उन्होंने  54 विदेश यात्राएं की हैं, जिनपर कुल 60 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। राहुल गांधी को बताना चाहिए कि उनकी यात्राओं की फंडिंग का स्रोत क्या रहा है? राहुल गांधी की अधिकांश विदेश की यात्राएं निजी थी। 

इनमें इनकी इटली, यूनाइटेड किंगडम, यूनाइटेड स्टेट्स, जर्मनी, वियतनाम, कंबोडिया, सिंगापुर, बहरीन, मालदीव्स, कतर, यूनाइटेड अरब एमिरेट्स आदि देश शामिल हैं। 3 मई 2026 को उनकी अघोषित यात्रा मस्कट और ओमान की रही है। उनकी प्रत्येक विदेश यात्रा में लगभग 3-4 लोग उनके साथ रहे हैं। उनकी विदेश यात्राओं का कुल खर्च 60 करोड़ रुपये रहा है, जबकि 2013-14 से 2022-23 तक राहुल गांधी की घोषित आय  11 करोड़ रुपये थी। 11 करोड़ रुपये की आय के साथ राहुल गांधी ने 60 करोड़ रुपये खर्च कर विदेश यात्राएं कैसे की ? पटना से एनबीसी 24 के लिए कुमार गौतम की रिपोर्ट।